भगवान शांति नाथ जी का तप,मोक्ष ,जन्मकल्याणक महोत्सव उत्साह पूर्वक सम्पन
महमूदाबाद (सीतापुर)
श्री दिगम्बर जैन मंदिर में जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ का जन्मकल्याणक,तप वा मोक्ष के अवसर पर पूजन अर्चन किया गया।
भक्तों ने कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए श्री जी की प्रतिमा पर महामस्तकाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में विराजमान प्रसिद्ध जैन सन्त श्रमणाचार्य विमर्श सागर के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जन्म कल्याणक के अवसर पर मंदिर को फूलो से आकर्षक रूप में सजाया गया। सुबह अभिषेक, पूजन के उपरांत सायंकाल भक्तों ने महाआरती की। आचार्य विमर्श सागर ने इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शांतिनाथ के जीवन व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ ने हस्तिनापुर में जन्म लिया और सम्पूर्ण राज वैभव से विरक्त होकर तप धारण किया और सम्मेदशिखर से निर्वाण प्राप्त किया। मंदिर में भगवान के जीवन से जुड़ी झांकियों का मंचन किया गया। सायंकाल भगवान को पालना झुलाने के साथ ही 1008 दीपकों से महाआरती की गई।
रिपोर्ट=अनुज कुमार जैन

1 टिप्पणियाँ