Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: प्रत्याशी के भाई को जाति सूचक गालियों से नवाजा हाथापाई के बाद चले लात घूसे

प्रत्याशी के भाई को जाति सूचक गालियों से नवाजा हाथापाई के बाद चले लात घूसे

सीतापुर



तहसील महमूदाबाद की ग्राम पंचायत रामपुर मथुरा, --

       थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्वाहडीह में आज 12 जून 2021 को ग्राम पंचायत सदस्य (पंच) का चुनाव (मतदान) था। जिसमें विजय कुमार गौतम पुत्र इतवारी ग्राम पंचायत सदस्य के प्रत्याशी थे। 



पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए उनके चचेरे भाई प्रकाश गौतम पुत्र मैकू पहुँचे कि हाल ही में बीते हुए चुनाव की रंजिस मानने वाले विजेता प्रधान प्रत्याशी के चमचे गाँव के ही रहने वाले राजेश पुत्र रामलखन,अनिल पुत्र देवनारायन,कृष्ण कुमार पुत्र भल्लर,चन्दर पुत्र पन्ना लाल आदि ने प्रकाश गौतम को जाति सूचक शब्दो से नवाजना शुरू कर दिया। 











जब प्रकाश गौतम ने इसका विरोध किया तो इनकी विपक्षी टीम ने हाथापाई के साथ लात घूसे व लाठी-डण्डे भी बरसाए। जब प्रत्याशी के एजेण्ट सत्यनाम पुत्र गया प्रसाद प्रकाश को बचाने पहुँचा तो उसे भी दबंगो ने धर दबोचा। प्रकाश गौतम ने आनन फानन में थाना रामपुर मथुरा पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना है कि प्रसाशन पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाता है या विजेता प्रत्याशी के दबाव में मामले को रफा दफा करने को मजबूर होता है।

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश