अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई।
सीतापुर विकासखंड बिसवां थाना मानपुर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में तहसील संयोजक धर्मेंद्र कुमार मिश्रा जी ,नगर अध्यक्ष अरुण मिश्रा जी,नगर के पालक कार्यकर्ता अमन अवस्थी,नगर मंत्री अंकुर बाजपेई,नगर आंदोलन प्रमुख योगेंद्र कुमार,नगर सह मंत्री रोहित यादव,प्रखर अवस्थी,नगर sfs प्रमुख दिव्यांशू अवस्थी,नगर खेल प्रमुख राजपाल तथा नगर के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में धर्मेन्द्र जी ने बताया की विधार्थी परिषद प्रारंभिक काल से ही छात्र एवं समाज के हित में कार्य कर रही है। वर्तमान परिस्थिति में विधार्थी परिषद विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमें लोगों को वैक्सिनेशन के लिए जागरूक करना होगा और उन्होंने नगर के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। बैठक का प्रारंभ तहसील संयोजक नगर अध्यक्ष तथा नगर मंत्री की पुष्परार्चन तथा परिषद गीत के साथ हुवा
रिपोर्ट- मनोज तिवारी आल इंडिया

0 टिप्पणियाँ