मेंथा की पेराई करते समय टंकी फटने से मां और बेटा झुलसे
पहला,सीतापुर
जनपद सीतापुर तहसील महमूदाबाद अंतर्गत सदरपुर थाना क्षेत्र में मेंथा की पेराई करते समय अचानक टंकी फट गई जिसमें मां और बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए है ग्राम पंचायत किशुनपुर के ग्राम गोंडापुरवा में बुधवार को लल्लन सिंह पुत्र इंद्रासन जो गांव के करीब में राधेश्याम की मेंथा आयल की टंकी में अपनी मेंथा की पेराई कर रहे थे मीना देवी पत्नी लल्लन सिंह उम्र करीब 35 वर्ष जो टंकी की झोकाई कर रही थी और मीना देवी का पुत्र बलबीर उम्र 12 वर्ष जो मेंथा आयल की टंकी के पास में बैठा था इतने में अचानक जोरदार धमाका हुआ और टंकी फट गई । जिससे मीना देवी और उनका बेटा बलवीर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें परिजनों के द्वारा अनन - फनन अपने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया वहां पर डॉक्टरों ने हालत को चिंताजनक देखते हुए उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ