पुरानी रंजिश को लेकर सिपाही ने मारी गोली
सीतापुर में तैनात एक सिपाही ने लोहिया अस्पताल गेट के पास एक युवक को गोली मार दी. ADCP पूर्वी काशिम आब्दी ने बताया कि सिपाही और मृतक युवक के बीच काफी दिनों से दुश्मनी चल रही थी
सीतापुर में तैनात सिपाही ने बुधवार शाम लोहिया अस्पताल के गेट पर एक युवक को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ADCP पूर्वी काशिम आब्दी ने बताया कि बदायूं निवासी सिपाही आशीष की सीतापुर में तैनाती है. वहीं के रहने वाले प्रवीण कुमार से उसकी काफी दिनों से दुश्मनी चल रही थी. प्रवीण अक्सर आशीष के खिलाफ शिकायती पत्र अधिकारियों को भेजता रहता था।
लोहिया अस्पताल सिपाही ने युवक को मारी गोली लोहिया अस्पताल के पास चली गोली लोहिया अस्पताल के पास हत्या लखनऊ खबरपुलिस की गिरफ्त में आरोपी सिपाही.इसे लेकर दोनों में विवाद बढ़ता गया. बुधवार को प्रवीण लोहिया अस्पताल में किसी से मिलने आया था. वह अस्पताल से निकलकर जैसे ही गेट पर पहुंचा पहले से इंतजार कर रहे आशीष ने उस पर पिस्टल से फायर झोंक दिया. सिर में गोली लगते ही प्रवीण जमीन पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर भाग रहे सिपाही को पीछा करके पकड़ लिया गया है. पूछताछ में अभी तक उसने पुराने विवाद को वारदात की वजह बताई है. पुलिस टीम और जानकारी के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

0 टिप्पणियाँ