मेंथा की पेराई करते समय टंकी फटने से चार लोग झुलसे-
(पहला,सदरपुर,सीतापुर)
तहसील महमूदाबाद अंतर्गत सदरपुर थाना क्षेत्र में मेंथा की पेराई करते समय अचानक टंकी फट गई जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है ग्राम बढनिया मजरा खाफा में बुधवार को लवलेश यादव पुत्र भागीरथ की टंकी में ग्राम में मिननगर के हंसराज यादव अपनी मेंथा की पेराई बढनिया में कर रहे थे तभी पेराई के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ और टंकी फट गई । हंसराज पुत्र महिपाल , अमन पुत्र हरेश , लवकुश पुत्र आशाराम तथा लवलेश , आदि लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें परिजनों के द्वारा अनन - फनन अपने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहला ले जाया गया वहां पर डॉक्टरों ने हालत को चिंताजनक देखते हुए उपचार के लिए सीतापुर के लिए रेफर कर दिया है।
रिपोर्टर मनोज तिवारी ऑल इंडिया पत्रकार

0 टिप्पणियाँ