विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के जनपद सीतापुर में ब्लॉक व तहसील महमूदाबाद वार्ड इंदौरा में वट सावित्री व्रत के उपलक्ष्य में किया गया वृक्षारोपण
महमूदाबाद सीतापुर
विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस.दिनकर एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा नीतू दिनकर द्वारा वृक्षारोपण अभियान एवं पर्यावरण जल बचाओ अभियान चलाया जा रहा है आज संगठन के रोहित कुमार मिश्रा ब्लॉक सदस्य महमूदाबाद ने वट सावित्री व्रत के अवसर पर वृक्षारोपण किया और रोहित मिश्रा ने कहा सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु होने और परिजनों की सुख-समृद्धि के लिए वट सावित्री पूजा करती हैं ,इस बीच में बरगद(बड़)के पेड़ की पूजा की जाती है अपने भारत देश में कोरोना महामारी से काफी मानव जाति की ऑक्सीजन के बिना क्षति हुई है बरगद के पेड़ हमें काफी मात्रा में ऑक्सीजन ,शुद्ध हवा और घनी छाया देते हैं! इस कोविड19 कोरोना महामारी में आप लोग कोरोना प्रोटोकाल गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क, सैनिटाइजर और उचित दूरी का प्रयोग करते हुए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाएं ,किसी अफवाह में न पड़ें,कोरोना वैक्सीन सुरक्षित है , अतः आप लोग 18 वर्ष केआयु से ऊपर के व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन शीघ्र लगवाएं!वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिसमें बाबूराम मिश्रा ,कृष्णा देवी मिश्रा, दिलीप त्रिपाठी सुधीर कुमार मिश्र सुधा मिश्रा मधु मिश्रा आदि सदस्य व समाजसेवी उपस्थित रहे!
0 टिप्पणियाँ