Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: जनकपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों को बाटी गई राहत सामग्री।।

जनकपुर गांव में बाढ़ पीड़ितों को बाटी गई राहत सामग्री।।



तंबौर ,सीतापुर 

ऑल इण्डिया पायामे इंसानियत फोरम की लखनऊ यूनिट की ओर से जनपद सीतापुर के गांजर क्षेत्र मौजा रमुआ पुर तहसील लहरपुर थाना तंबौर के जनकपुर गाँव में बाढ़  प्रभावित लोगों को राशन किट बांटी गयीं । संस्था के  द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटे जाने पर प्रभावित परिवारों के चेहरों पर मुस्कान आई। बताते चलें कि ऑल इण्डिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा हर तरह की मुसीबत के वक़्त में चाहे वो बाढ़ , बीमारी, या आग लगना या और कोई कुदरती मुसीबत हो ,में लगातार लोगों की बड़े पैमाने पर मदद करती रही है । इस मौक़े पर मौलाना अरशद नदवी ने कहा कि मानवता के बिना कोई भी मनुष्य ईश्वर प्राप्ति के साधनों को नहीं पा सकता मानवता मानवी धर्म है। आत्मा का सात्विक भाव परमार्थ की चोखट है। जिसे कर्म द्वारा ईश्वर की पूजा भी कह सकते है मानवता हमें ईश्वर की ओर जाने वाले रास्ते पर ले जाती है । वहीं संस्था के सय्यद मुज़फ्फरुल हक़ साहब ने कहा कि दीन दुखियों पर दया प्राणी पर दया  और आपस में सदभाव पूर्ण वातावरण बनाये रखना मानवीय धर्म है। संस्था के सीतापुर कोऑर्डिनेटर मोहम्मद शफीक चैधरी ने बताया कि हजरत मौलाना अबुल हसन अली नदवी (अली मियां) द्वारा स्थापित ऑल इण्डिया पायामे इंसानियत फोरम जो कि एक गैर राजनीतिक समाज सेवी संस्था है । पिछले कई वर्षों से इस दिशा में प्रयत्नशील है कि बिना किसी धार्मिक भेद भाव के समाज एवं  देश में हो रहे नैतिक पतन को दूर करने तथा आपस में प्रेम और भाईचारा पैदा हो । इसी भाव से संस्था देश के विभिन्न शहरों में समाज सेवा के कार्य जैसे मेडिकल कैम्प, रक्तदान शिविर, बाढ़ राहत शिविर, अस्पतालों में जाकर मरीज़ों की सेवा, वृद्धाश्रम में  सेवा के साथ ही प्रदेश की विभिन्न जेलों में सिर्फ़ जुर्माना न भर पाने की वजह से बंद ग़रीब कैदियों को भी जुर्माने की रक़म भर कर उन्हें रिहा करवाने जैसे काम  करती रहती है। साथ ही उन्होंने इस मौक़े पर तमाम देशवासियों से एक दूसरे के साथ मिलकर अमन चैन से रहने और वक़्त पड़ने पर एक दूसरे की मदद करने की अपील भी की । इस मौक़े पर सत्यम अवस्थी, ओम प्रकाश शुक्ला, सुनील अवस्थी और सत्यम यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- प्रमोद पांडेय

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश