Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का किया दर्शन।।

रक्षामंत्री राजनाथसिंह  ने पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी का किया दर्शन।।

दिल्ली

गणिनी ज्ञानमती माताजी जी को जगत्माता की उपाधि से सम्पूर्ण दिल्ली समाज ने के किया विभूषित


कनाट प्लेस नई दिल्ली स्थित चक्रवर्ती भगवान भरत ज्ञानस्थली दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र बड़ी मूर्ति स्थल पर पधारे भारत सरकार के के लोकप्रिया यशष्वी रक्षा मंत्री  राजनाथसिंह  पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी एवं आचार्यरत्न श्री अनेकांतसागर जी महाराज के दर्शनों के लिए पधारे। माननीय मंत्री जी सर्वप्रथम चक्रवर्ती भगवान भरत के समक्ष पहुंचे एवं श्री फल चढ़ाकर भगवान के दर्शन करके अत्यंत प्रसन्न व्यक्त की एवं तत्पशात् पूज्य माताजी जी अनेक प्रकार की राजनीतिक एवं पारिवारिक विषयों पर चर्चा की। लगभग पूज्य माताजी के पास 15 मिनिट बैठकर के अत्यंत ही सुखानुभूति प्राप्त की। तत्पश्चात् नवनिर्मित ह्रीं में समनवित चैबीस तीर्थंकर भगवतों का दर्शन प्राप्त किया एवं तत्पश्चात् मंच पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह  पधारे। मंत्री  को पुष्पकुच्छ देकर के जैन सभा नई दिल्ली के कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत सम्मान किया। जिसमें मुख्यरूप से  अतुल जैन , राजकुमार जैन,  विनोद जैन , राकेश जैन जैन सभा नई दिल्ली ने प्राप्त किया। इसी श्रृखला में माडलटाउन दिल्ली से पधारे  प्रमोद जी जैन दिल्ली जैन समाज के अध्यक्ष चक्रेश  जैन , कैलाशचंद जैन आदीश जैन श्रीमती स्मृति जैन संघपति अनिल कुमार जैन प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन श्रीमती मालती जैन,  बिजेन्द्र जैन डा. जीवनप्रकाश जैन श्रीमती सुनंदा जैन आदि कार्यकत्र्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

 मंत्री जी को पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति जी ने मंगल कलश प्रदान किया एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने सरस्वती-लक्ष्मी माता की प्रतिमा प्रदान की एवं पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी जी साहित्य भेंट किया एवं आचार्यश्री ने माननीय मंत्री जी को आशीर्वाद प्रेषित किया। आज माननीय मंत्री के जन्मदिन के शुभअवसर पर पूज्य माताजी एवं छोटी माताजी ने खूब-खूब आशीर्वाद प्रेषित किया। सर्वप्रथम अपने भूमिका वक्तव्य में पीठाधीश रवीन्द्रकीर्ति स्वामाजी ने भगवान भरत ज्ञानस्थली तीर्थ के विषय में जानकारी प्रदान की एवं भगवान भरत स्वामी की प्रतिमा के बारे में जानकारी प्रदान की एवं पूज्य माताजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान भरत चक्रवर्ती के नाम से ही इस देश का नाम भारत पड़ा। संत इस देश में अपनी आत्मसाधना को करते हुए धर्म का प्रचार करते हैं। इसी श्रृखला में आर्यिका श्री चंदनमती माताजी ने मंगल आशीर्वाद प्रेषित किया एवं चंद पत्तियों में भगवान भरत स्वामी के बारे में जानकारी दी। पूज्य सप्तम पट्टाचार्य आचार्य श्री अनेकांतसागर जी महाराज ने इसी श्रृखला में मंत्री जी को रक्षामंत्री एक पिता के समान है जोकि सम्पूर्ण देश की रक्षा के दायित्व को निर्वाहन करता है।  

रक्षामंत्री जी ने अपने मंगल उद्बोधन में राजनीति की बहुत सुंदर परिभाषा को बताते हुए कहा कि इस देश में राजनीति धर्मनीति के साथ करते हैं एवं आज मुझे बड़ी माताजी एवं छोटी माताजी एवं आचार्य श्री का दर्शन प्राप्त हुआ। मेरे आहोभाग्य है कि मुझे इन महानविभूतियों का दर्शन प्राप्त हुआ। मैने जैसे ही जाना कि ज्ञानमती माताजी मेरे शहर में आई है मैं अपने आप को रोक नहीं पाया एवं पूज्य माताजी के दर्शनों के लिए बिना किसी कार्यक्रम के उपस्थित हुआ हूं क्योंकि मुझे जैन साधुओं के आध्यात्मिक प्रवचन सुनने का जब भी अवसर मिलता है मैं खूब श्रद्धा और भक्ति से ग्रहण करता हूं। आज में किसी भी प्रकार का मन बनाकरके उपस्थित नहीं हुआ हूं मेरा बोलने का मन भी नहीं है लेकिन ज्ञानमती माताजी के पावन सान्निध्य में मैं आध्यात्म के ज्ञान को ग्रहण करने को आया हूँ एवं बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की। इसके पश्चात् विश्वशांति अहिंस केन्द्र की स्थापना की एवं उसके शिला पट्ट का अनावर्ण किया एवं पूज्य माताजी को जगत्माता Mother of  The Nation की प्रशस्ति का अनार्वण किया। कार्यक्रम का मंचसंचालन डा. जीवनप्रकाश जैन एवं विजय कुमार जैन ने किया। 

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश