Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने की दिल्ली में वर्षायोग स्थापना

गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने की दिल्ली में वर्षायोग स्थापना 


मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चक्रवर्ती भरत ज्ञानस्थली तीर्थ, बड़ीमूर्ति कनाट पेलस, नई दिल्ली में आचार्यरत्न श्री अनेकांतसागर जी महाराज ससंघ एवं जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी भारतगौरव गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ ने की वर्षायोग स्थापना। वर्षायोग स्थापना सभा का आयोजन ज्ञानस्थली तीर्थ पर किया गया। जिसमें सभा की अध्यक्षता श्री प्रमोद जी जैन वर्धमान ग्रुप, माडल टाउन, दिल्ली ने की एवं चातुर्मास कमेटी के संरक्षक के रूप में चक्रेश जैन एवं मुख्य अतिथि भारत सरकार की रेलराज मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश ने की। सभा का मंगलाचरण संघस्थ बाल ब्रह्मचारिणी बहनों द्वारा किया एवं कार्यक्रम का दीपप्रज्ज्वल श्री चक्रेश जैन, अतुल जैन, संघपति  अनिल जैन,  राकेश जैन,  मुकेश जैन ठेकेदार प्रमोद कासलीवाल,  राजमल कासलीवाल आदि प्रमुख अतिथियों ने किया। इसके पश्चात् स्वागत नृत्य के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्यरूप से श्रीमती अंतिमा जैन, उर्जिता जैन, देशना जैन ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। 

माननीय मंत्री श्री दर्शन जी का तीर्थ पर आगमन हुआ। सर्वप्रथम तीर्थ पर विराजमान चक्रवर्ती भगवान भरतस्वामी की 31 फुट उत्तुंग प्रतिमा का दर्शन किया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया एवं पूज्य माताजी एवं आचार्य श्री दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त किया। पूज्य गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ने अपने मंगल आशीर्वाद में वर्षायोग की स्थापना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कल तक हमारी स्वीकृति 99 प्रतिशत थी लेकिन आज 100 प्रतिशत स्वीकृति देते हुए हम चातुर्मास की घोषणा दिल्ली में करते हैं एवं इस वर्षायोग का अर्थ यह होता है कि 4 महिने साधु एक स्थान पर रहकरके ज्ञान-ध्यान की आराधना एवं वहा की समाज को धर्म का लाभ प्राप्त होता है एवं मंत्री जी को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा कि रेल मंत्री हर किसी को यात्रा का साधन करते हैं उसका नियोजन करते हैं इसीलिए ऐसे ही अपने लिए मोक्ष की ट्रेन रिजर्वेशन करवाये जिससे राजनीति के साथ-साथ धर्म में भी अग्रसर हो सकें। पूज्य माताजी ने बताया कि आगम के अनुसार शास्त्रीय विधि सम्पूर्ण संघ के द्वारा रात्रि में 9 बजे सम्पन्न की जायेगी। जिसमें भक्ति पाठ, एवं आचार्यों प्रणीत सम्पूर्ण विधि सम्पन्न की जायेगी।  इसी श्रृंखला में माननीय मंत्री जी को प्रतीक चिन्ह पूज्य माताजी ने आशीर्वाद स्वरूप प्रदान किया। स्वामीजी ने ग्रंथ प्रदान किया एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका श्री चंदनामती माताजी ने आशीर्वाद स्वरूप वस्त्र प्रदान किया। सभी प्रमुख अतिथियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं माल्र्यापर्ण करके स्वागत किया। जिसमें मुख्यरूप से जैन सभा के पदाधिकारी चक्रेश जैन,  प्रमोद जैन, स्वदेश भूषण जैन,  विजय जैन प्रतिष्ठाचार्य, डा. जीवनप्रकाश जैन, संघपति अनिल जैन श्रीमती अनीता जैन संघपति श्रीमती अनामिका जैन, अतुल जैन, राकेश जैन, विनोद जैन, राजकुमार जैन,  प्रदुम्न जैन  बिजेन्द्र जैन,  प्रदीप जैन, खारीबाबली,  शरद कासलीवाल,  पवन गोधा, श्रीमती मनोरमा जैन, श्रीमती मालती जैन, श्रीमती सुनंदा जैन,  गौरव जैन, श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती अलका जैन, श्रीमती सुनीता काला आदि ने किया। 


विजय कुमार जैन हस्तिनापुर ने बताया कि माननीय मंत्री श्रीमती दर्शन जरदोश जी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर के अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने मंत्री पद की शपत लेने के पश्चात् यह जैन समाज का पहले कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही हूं। मैं इसे गुरूपूर्णिमा के रूप में सम्मिलित होने के लिए यहां पर आई हूं आप सभी के स्वागत सत्कार के मैं आभारी हूं एवं गुरू गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी एवं आचार्य श्री आशीर्वाद मैंने प्राप्त किया एवं जैन समाज सारे देश में 2 प्रतिशत होते हुए भी आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सारे देश में अपना योगदान देते हैं। हमारे गुजरात प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में भी भाई विजय जी जैन रूपाणी संपूर्ण प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। मैं भी जैन समाज के अत्यंत निकट रही हूं, इस अवसर मैं सभी  का खूब-खूब आभार व्यक्त करती हूं एवं पूज्य माताजी के चरणों में नमोस्तु निवेदित करते हैं।

संघ के प्रमुख पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी ने इस अवसर पर माननीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया एवं मंत्री बनने पर उन्हें बधाई प्रेषित की एवं इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य महानुभावों ने आचार्यरत्न श्री अनेकांतसागर जी एवं गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी ससंघ एवं दोनों संघों को चातुर्मास के लिए श्रीफल समर्पित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश