प्रख्यात दिगम्बर जैन संत श्रमणाचार्य विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में शनिवार को गुरू पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया जायेगा।
महमूदाबाद (सीतापुर)
प्रख्यात दिगम्बर जैन संत श्रमणाचार्य विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में शनिवार को गुरू पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया जायेगा। महवीर उद्यान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा मौजूद रहेंगें।
भावलिंगी संत श्रमणाचार्य मुनि विमर्श सागर महाराज का मंगल चातुर्मास महमूदाबाद में होना है। जिसके लिये सम्पूर्ण महमूदाबाद जैन समाज उत्साहित है। 24 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रातः 7 बजे से कार्यक्रम का आयोजन होगा। 25 जुलाई को चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। आचार्य श्री के सानिध्य में आयोजित होने जा रहे इस कार्य्रक्रम की तैयारियों में प्रबंध समिति पूरे तन-मन से जुटी रही। शुक्रवार की देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। भव्य पाण्डाल बनाकर तैयार किया गया है। शनिवार को कार्यक्रम मेंं विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा शामिल होंगें। जबकि रविवार को सांसद राजेश वर्मा कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होंगें।
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
0 टिप्पणियाँ