महिला ने की खुदखुशी
कल्यानपुर
तालगांव कोतवाली इलाके में एक महिला ने कमरे के अंदर छल्ले से फांसी लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोग दहेज हत्या की बात कह रहे है। पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के अम्बावा गांव निवासी बीस वर्षीय सरोजनी पत्नी श्यामसरोज ने घर के अन्दर कमरे में फांसी लगा ली जिससे महिला की मौत हो गई।
ससुराल पक्ष ने तालगांव पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर शव को पीएम के लिए मुख्यालय भेजा।
मृतक महिला की मां सुदामा ने सास ,ससुर व दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
तालगांव पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्ट नरेंद्र कुमार सकरन सीतापुर

0 टिप्पणियाँ