अधिवक्ताओं के बीच किया गया अभद्र भाषा का प्रयोग
संवादाता दिलीप त्रिपाठी
महमूदाबाद-सीतापुर। तहसील के बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री सरोज कुमार शुक्ला एडवोकेट के साथ किया गया अभद्र भाषा का प्रयोग जिसके चलते कचेहरी महमूदाबाद के अधिवक्ताओं ने सारे नगर में नारेबाजी करते हुए कोतवाली महमूदाबाद पहुंचे, वहां पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बराती लाल वर्मा, महामंत्री राजीव मौर्य, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, उमेश गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, राज किशोर वर्मा, पुरुषोत्तम शुक्ला, राजाराम, नाथ, हरी प्रसाद वर्मा, राजेंद्र नाथ, राजेंद्र पटेल, भारत प्रसाद यादव, भारत यादव व शिवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह से काफी देर तक प्रशासन से नोकझोंक होती रही पुलिस ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत अभियुक्त मंजू वंशवार पत्नी वीरेंद्र बंशवार आयुष बंशवार पुत्र वीरेंद्र वंशवार कर लिया गया है मुकदमाअपराध संख्या 317/2021 अंतर्गत धारा 352,323,506, पंजीकृत कर लिया गया है और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि विपक्षी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी

0 टिप्पणियाँ