Hot Posts

6/recent/ticker-posts

देवरिया: जिले के सबसे महंगे थाने का हाल नारी सुरक्षा पर सवाल

 जिले के सबसे महंगे थाने का हाल नारी सुरक्षा पर सवाल 


देवरिया

थाने से महज 50 मीटर दूर नाबालिग से छेड़छाड़, परिजनों से मारपीट पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी



उत्तर प्रदेश में पुलिसिया जंगलराज की ताजा तस्वीर बिहार से सटे लार थाने के समीप एक गांव से आई है जहां 18 तारीख की रात करीब 09:30 बजे 1 पिछड़ी जाति की नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही एक मनचले ने पहले तो छेड़खानी की फिर खेत की तरफ घसीटने लगा, बगल में ही लड़की का गोठा था लड़की ने शोर मचाया तो उसके बुड्ढे माता पिता दौड़े और मनचला भाग गया जिसके बाद लड़की के परिजन मनचले के परिजनों के पास लड़के की शिकायत करने पहुंचे तो लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों को जमकर पीट दिया |

मौके पर 112 नंबर की गाड़ी गई और एंबुलेंस लड़की के परिजनों को लेकर इलाज के लिए अस्पताल दूसरे दिन मोहर्रम होने के कारण पुलिस शांति व्यवस्था में लगी थी लड़की के परिजन थाने के चक्कर काट रहे थे दूसरे दिन शाम को लड़की के परिजनों ने पूरे घटना का विवरण एसओ लार को लिखित दिया | बावजूद इसके 3 दिन बीत जाने के बाद भी एसओ लार ने न तो अब तक कोई कार्यवाही की है ना तो पुलिस द्वारा घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामला तो उल्टा तब पड़ गया जब पुलिस खुद पार्टी बन गई और गरीब पीड़ित लड़की के परिजनों को उल्टे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कहा कि उधर से भी आवेदन आया है ठीक ऐसा ही |

हालांकि बार-बार दो दिन में एसओ और जांच अधिकारी अपनी बातों से पलटते रहे हैं और थानों के तेल साबुन और दावत पर जीवित क्षेत्राधिकारी 3 दिन से मीटिंग में अपना मोबाइल रख, क्षेत्र को संभाल रहे हैं |

और पूरा मामला सिर्फ इतना है कि एक गरीब नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई उसके परिजनों ने लड़के के परिजनों से शिकायत की तो मारपीट हुई और पुलिस अब सुविधा शुल्क वसूल उधर से आवेदन होने का दावा कर रही है जबकि लड़की के परिवार में बुड्ढे मां बाप के अलावा सिर्फ उसका एक छोटा 5 साल का भाई है और अब एसओ लार प्रदीप शर्मा और जांच अधिकारी सुनील त्रिपाठी मारपीट का मामला बताकर जबरन समझौता करना चाहते है | जबकि पूरे मामले में लड़की और लड़की के पिता का थाने के सामने वीडियो में बयान दर्ज है 3 दिनों से पुलिस ने जो खेल खेला है उसमें सीओ सलेमपुर, एसओ लार और जांच अधिकारी की भूमिका गांधी जी ने तय कर दी है |

वैसे देवरिया के थानों की स्थिति तो किसी से छिपी नहीं है आवेदन मंगाकर वसूली करने वाले थानाध्यक्ष से लेकर पीड़ित से धन उगाही कर सीओ और एडिशनल एसपी को दावत कराने वाले, महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करने वाले थानाध्यक्ष भी जिले ने देखे है |


जहां पर योगी सरकार नारी शक्ति मिशन चला रही हैं वहीं पर दबंग लोग नारी को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं अब देखना यह है कि योगी सरकार इन दबंग लोगों पर क्या कार्रवाई करते हैं


ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश