कठिन परिश्रम सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर
परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किया गया कठिन परिश्रम सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। यदि संकल्प शक्ति के साथ लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास किया जाए तो लक्ष्य प्राप्त करना असंभव नहीं है। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सामान्य परिवार के बेटे ने भू गर्भ वैज्ञानिक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रारंभिक शिक्षा सीता इंटर कालेज से प्राप्त करने वाले ऋतिक रस्तोगी की सफलता पर बधाइयों का तांता लगा है।
महमूदाबाद में मूलरूप से वार्ड नईबाजार निवासी राजीव रस्तोगी ने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने बेटे ऋतिक रस्तोगी की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सीता इंटर कालेज में करवायी। यहां से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद ऋतिक ने लखनऊ विश्वविद्यालय से 2017 में बीएससी तथा एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय से 2019 में एमएससी भूगर्भ विज्ञान से उर्त्तीण की। ऋतिक ने यूपीएससी जीएसआई की परीक्षा विभिन्न चरणों से गुजरकर उर्त्तीर्ण की। जिसमें आल इंडिया 35वीं रैंक प्राप्त हुई। ऋतिक वर्तामान में वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलाजी देहरादून में छात्र के रूप में शोध कर रहा है। ऋतिक की सफलता पर सीता ग्रुप आफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी, डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर, आंजनेय आशीष, शिक्षक आरजे वर्मा, अखिलेश दुबे, वीरेंद्र मिश्र, नवनीत पांडेय, प्रतिभा सिंह, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डा. अम्मार रिजवी, क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा, मोहन प्रसाद बारी, आशा मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी है।

0 टिप्पणियाँ