Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: महमूदाबाद में बनेगा 31 फीट ऊंचा मानस्तंभ, भावलिंगी संत के सानिध्य में हुआ शिलान्यास

महमूदाबाद में बनेगा 31 फीट ऊंचा मानस्तंभ, भावलिंगी संत के सानिध्य में हुआ शिलान्यास ! - 

महमूदाबाद सीतापुर



अवध प्रान्त के महमूदाबाद नगर में श्री शान्तिनाथ जिनालय में बनेगा भव्य मानस्तंभ, जो आकाश को छूता हुआ 31 फीट ऊँचा जाएगा । विजयादशमी के पावन अवसर पर परम पूज्य भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी मुनिराज के ससंघ सानिध्य में आज मानस्तम का शिलान्यास समारोह का आयोजन रखा गया । 



पुण्यार्जक परिवार - स्व. श्री ज्ञान-चन्द्र जी के सुपुत्र विकास चन्द्र जैन आदि सभी भ्राताओं के सम्पूर्ण परिवार की ओर से मानस्तंभ की आधार शिला रखी गई साथ ही समाज के प्रत्येक परिवार ने मानस्तंभ निर्माण में अपना सहयोग प्रदान किया। इसी अवसर पर प० पू० समाधिसम्राट आचार्य श्री महावीर कीर्ति जी गुरुदेव के 79 वे आचार्य पदारोहण दिवस पर उनकी पूजा और विनयांजलि का कार्यक्रम रखा गया । 



प. पू. आचार्य श्री 108 महावीर कीर्ति जी मुनिराज 18 भाषाओं के ज्ञाता थे, आप निमित्त ज्ञानी आचार्य थे आपने अपने जीवन काल में कठोर तप साधना कर अनेको तिर्यच और मनुष्यकृत उपसर्गों को सहन कर भगवान महावीर के शासन को अक्षुण्ण बनाए रखा । ऐसे श्रेष्ठ दिगम्बर जैन आचार्य भगवन्त के हम पर महान उपकार हैं। इसके साथ-2 आगामी समय में होने वाले भव्य पंचकल्याणक महोत्सव हेतु जिनालय में जिनेन्द्र भगवान की वेदिका का जीर्णोौहार भी प्रारंभ हुआ। सभी कार्यक्रम आचार्य संघ के सानिध्य में तथा रजवास से पधारे पर सनत,विनोद जी के संचालन में संपन्न हुए।

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश