Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: जड़ शरीर छुपे अपने चेतन आत्मा को पहिचानौ

जड़ शरीर छुपे अपने चेतन आत्मा को पहिचानौ

-- भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्शसागर जी महामुनिराज !

महमूदाबाद-सीतापुर।



यह जीव अपनी ही भूल के कारण अनादि काल से संसार में ही परिभ्रमण कर रहा है। भूल यह है कि यह जीव इस जीवन में शरीर और आत्मा को एक मानता रहता है, यह मान्यता ही इस जीव की सबसे बड़ी भूल है। जबकि यह शरीर कुछ भी जानता नहीं है, कुछ अनुभव भी नहीं करता क्योंकि जब तक इस शरीर में आत्मा है तभी तक यह शरीर क्रियाशील दिखाई देता है जैसे ही इस देह से आत्मा निकलता है उसी क्षण से यह शरीर क्रियारहित हो जाता है फिर यह कुछ भी जानता देखता नहीं है क्योंकि जो जानने और देखने वाला था ऐसा चेतन आत्मा उसमें से निकल चुका है फिर तो उसे देखकर यही कहा जाता है कि अब तो मात्र माटी शेष बची है और उस माटी के प्रबंध में लग जाते हो । जैसे-हरी भरी फसल खेत में खड़ी है, पक्षियों से फसल की रक्षा के लिए खेत में एक बिजूका खड़ा कर दिया जाता है, पक्षी ही उस बिजूके को मनुष्य समझते हैं किन्तु कोई भी बुद्धिमान पुरुष उसे वास्तविक मनुष्य नहीं मानते, उसी बिजूके की भाँति यह मनुष्य का शरीर है जो कुछ भी जानता- देखता नहीं है वास्तव में जानने-देखने वाला आत्मा इस शरीर से भिन्न है | शरीर का स्वभाव जड़ है और यह आत्मा चेतन स्वभावी है। जानना देखना, अनुभव करना, ये सब चेतन आत्मा के गुण हैं, न कि इस जड़शरीर के वास्तव में, मैं आत्मा चेतन स्वभावी हूँ और यह शरीर जड़ स्वभावी।

रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश