अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उमेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की साथ ही संगठन के विषय में विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं को समझाया और कहा कि महिला शोषण रिश्वतखोरी बाल श्रम आदि पर संगठन कड़ी नजर रखेगा किसी कार्यालय में कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर शीघ्र हमारे कार्यकर्ता से संपर्क कर सहयोग प्राप्त करें संगठन किसी कार्यकर्ता का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कई कार्यकर्ताओं का प्रमोशन हुआ और कई सदस्य नए बनाए गए जिससे संगठन को एक नई ऊर्जा व मजबूती मिलेगी प्रमोशन में उमा शर्मा को सदस्य से नगर अध्यक्ष महिला अल्लागंज रूबी शर्मा को नगर उपाध्यक्ष अल्लागंज मनोनीत करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर बधाई दी साथ ही तहसील अध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा कहा गया कि प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत कर अपनी अपनी कमेटी का गठन कर शीघ्र मुख्यालय को प्रेषित करें और जनता को न्याय दिलाने में प्रत्येक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें उपस्थितगण- धर्मेंद्र कुमार प्रदेश प्रभारी युवा, देवेश कुमार जिला संयुक्त मंत्री, सुदेश सिंह तहसील अध्यक्ष जलालाबाद ,सुरेश शर्मा, एम डी हुसैन व्लाक अध्यक्ष, राम कीर्ति शर्मा, उमा शर्मा, महेश शर्मा, उमा चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ