कमलापुर थाना क्षेत्र के सुरैचा हाल्ट पर शाम 4 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत
सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के सुरैचा हाल्ट के निकट शाम 4 बजे के करीब जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की.
जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार तिवारी 18 वर्ष पुत्र छुन्ना निवासी सुरैचा थाना कमलापुर रेलवे पटरी पर पैदल अपने खेतों की तरफ जा रहा था इसी दौरान लखनऊ से आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
बताते हैं कि सौरभ घटना के दौरान कानो में ईयर फोन लगाया था जिससे उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं पड़ी और यह हादसा हो गया घटना की जानकारी होने पर गांव व परिजनों में सनसनी फ़ैल गई सूचना पर पहुंची कमलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
रिपोर्ट अनुज कुमार जैन
0 टिप्पणियाँ