Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: प्रधान और बीडीसी संग की विधायक आवास पर हुई बैठक

प्रधान और बीडीसी संग की विधायक आवास पर हुई बैठक 

महमूदाबाद सीतापुर



उत्तर प्रदेश जनपद सीतापुर विधानसभा महमूदाबाद सपा विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा के आवास पर क्षेत्र के प्रधान और बीडीसी लोगों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि  भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। 



चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिये भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है।उन्होंने बैठक में आगे कहा कि एमएसपी देना तो दूर की बात सरकार ने किसानों के पास जो जमा पूंजी है उसे भी लूटने का इंतजाम कर लिया है। किसानों के सिर पर खेती जमीन-जायदाद जाने का खतरा भी मंडरा रहा है। विडम्बना तो यह है कि प्रदेश में बीजेपी की डबल इंजन सरकार के समय तो यह कहावत चरितार्थ हो रही है, "बड़े मिया तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह."।

उन्होंने कहा कि इस सरकार में नौजवान, बेरोजगार, मजदूर, किसान आदि सभी परेशान है। बैठक में उन्होंने सभी से सपा की सरकार बनाने की अपील की ।इस मौके पर मौजूद रहे पूर्व प्रमुख प्रेम सागर मौर्य  अश्वनी मौर्य पीपी सिंह प्रधान मनोज यादव उमरिया प्रमोद वर्मा हैबतपुर आजाद राइन महमूदाबाद कादिर विधानसभा अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन मोहम्मद अहमद नेता नदीम अहमद बीडीसी नबी अहमद उमरिया  अजीज समदा मोबीन मितौरा बाने गौरिया सत्यनारायण क्षेत्र के सभी प्रधान वा बीडीसी मौजूद रहे 

 

अनुज कुमार जैन के साथ मो0नौशाद की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश