लापता युवक की मिली लाश, कुछ दिन पहले गायब हुआ था युवक।
उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र में 13 दिन पहले गायब युवक का शव रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली के मनीराम पुर गाव में मिला। आपको बता दें कि बीती 27 तारीख को युनाइटेड अवध इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अमन राजपूत पुत्र सुभाष चन्द्र राजपूत निवासी मोहल्ला बीबीपुर महमूदाबाद सुबह करीब 8 बजे पढ़ने के लिए कॉलेज के लिए निकला था, और तभी से लापता हो था। जिसके बाद काफी ढूंढने के बाद उसका शव कल रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली के मनीराम पुर गांव में मिला, जिसकी शिनाख्त परिजनों ने की। युवक का शव नहर में उतराता हुआ देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक युनाइटेड अवध इंटर कालेज महमूदाबाद की ड्रेस में था जिसकी वजह से पुलिस ने शव की पहचान महमूदाबाद कोतवाली में कराई। जिसके बाद महमूदाबाद कोतवाली के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई। और परिजनों ने शव की पहचान कर युवक की हत्या कि बात कही है। क्षेत्र में ऐसी घटना होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन के साथ इकराम अंसारी
0 टिप्पणियाँ