चुनाव को लेकर उप जिलाधिकारी पुलिस बल के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने किया रूट मार्च
महमूदाबाद सीतापुर
चुनाव आयोग के आगामी विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित करने के साथ पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगा दी गई जिसके चलते हैं आज जनपद सीतापुर के महमूदाबाद तहसील में आगामी चुनाव को लेकर उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा के नेतृत्व में कस्बे में रूट मार्च किया गया महमूदाबाद के तहसील से रामकुंड चौराहा से कोतवाली होते हुए रोडवेज बस स्टॉप बजाजा चौराहा के साथ विभिन्न प्रमुख मार्गो पर रूट मार्च किया गया रूट मार्च के साथ अराजक तत्व और शरारती तत्वों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर आधिकारिक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद तहसीलदार महमूदाबाद के साथ कोतवाल कस्बा इंचार्ज के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल सीआरपीएफ के जवान रूट मार्च करते नजर आए जगह जगह पर उप जिलाधिकारी दिव्या ओझा लोगों से बात करते हुए आगामी चुनाव पर दिशा निर्देश देते हुए नजर आई!
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
0 टिप्पणियाँ