जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने किया सिन्हा फार्मेसी का उद्घाटन
महमूदाबाद (सीतापुर)
सीतापुर जनपद के महमूदाबाद तहसील के अंतर्गत मां संकटा देवी मंदिर रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के पड़ोस में स्थित सिन्हा फार्मेसी का उद्घाटन सीतापुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया सिन्हा फार्मेसी के संचालक एम के विश्वास नेआए हुए सभी अतिथियों का स्वागत बैच माल्यार्पण के साथ अंग वस्त्र और मोमेंटो भेंट कर किया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता ने शुभारंभ के अवसर पर पहुंचकर श्री राम चरित मानस का प्रसाद ग्रहण कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया जिसके बाद कार्यक्रम के संचालक एमके विश्वास ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमारगुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी केके सिंह , भाजपा नेता चन्द्रभूषण शुक्ला ,आनन्द श्रीवास्तव को बैच लगाकर सम्मानित करने के साथ स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के शुभ अवसर पर अर्पित शुक्ला वा पत्रकरो सहित समस्त स्टाफ के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे!
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
0 टिप्पणियाँ