देर रात हुए सड़क हादसे में व्यापारी की मौत , घर में पसरा मातम-महमूदाबाद
महमूदाबाद सीतापुर
जनपद सीतापुर के महमूदाबाद कस्बे में देर रात हुए रोड़ एक्सीडेंट में कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसाई ने अपनी जान गंवा दी। कस्बे के प्रमुख व्यवसायी की मौत की सूचना पाकर आनन फानन लोग घटना स्थल पर पहुंचे महमूदाबाद की सिधौली क्रासिंग के पास अपने बेटे अरिहंत के साथ खड़े व्यापारी पुष्पेंद्र जैन बात कर रहे थे तभी सिधौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और पुष्पेंद्र जैन को रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई व्यापारी के बेटे ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया , अपने पिता की मौत को आंखों के सामने देख चुके बेटे ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई शुरू कर दी , जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं घटना की जानकारी जिसे भी हुई वह स्तब्ध रह गया , परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस विधिक कार्यवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है इस दर्दनाक खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना रहा जिसके बाद नम आँखों के साथ सैकड़ों की सँख्या में लोग अंतिम विदाई यात्रा में शामिल हुए!
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन
0 टिप्पणियाँ