Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की पुरातन छात्रा निगार फातिमा ने पूरे देश में 23वीं रैंक प्राप्त की

सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की पुरातन छात्रा निगार फातिमा ने पूरे देश में 23वीं रैंक प्राप्त की
महमूदाबाद, सीतापुर
सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन की पुरातन छात्रा निगार फातिमा ने आईएसएसई की परीक्षा में पूरे देश में 23वीं रैंक प्राप्त की थी। निगार का चयन एनएडी, सीएसओ, एमओ, एसपीआई नई दिल्ली में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर होने से समाजसेवियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
      नगर पालिका बिसवां के कैथी टोला वार्ड की रहने वाली निगार फातिमा बचपन से मेहनती, लगनशील व कुछ अलग कर दिखाने वाली बालिका थी। पिता अतीक अहमद संग्रह अमीन व माता नजमा बेगम सामान्य गृहणी थी। सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन महमूदाबाद से हाईस्कूल एवम इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने के पश्चात उच्चशिक्षा के लिये अलीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के साथ निगार आईएसएसई परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का सपना देखने के साथ कड़ी मेहनत करनी शुरू की। अपने कठिन परिश्रम और लक्ष्य का निर्धारण कर निगार फातिमा ने वर्ष 2020 में आईएसएसई में पूरे देश में 23वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय परिवार सहित अभिभावकों एवम गुरुजनों का नाम पूरे देश में रोशन किया। वर्तमान में निगार फातिमा की एनएडी, सीएसओ, एमओ, एसपीआई नई दिल्ली में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर नियुक्ति प्राप्त होने पर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन आरके वाजपेयी ‘विरल‘ वाइस चेयरमैन आंजनेय आशीष, वागीश दिनकर, उप प्रधानाचार्य आरजे वर्मा, राकेश शुक्ल सहित शिक्षकों व समाजसेवियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट मो0 शफी महमूदाबाद सीतापुर 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश