Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सीतापुर: सहयोग छात्र शिक्षा समिति (NGO) द्वारा छात्र छात्राओं को नि: शुल्क शिक्षा प्रदान कराने के साथ योगाभ्यास भी शुरू

सहयोग छात्र शिक्षा समिति (NGO) द्वारा छात्र छात्राओं को नि: शुल्क शिक्षा प्रदान कराने के साथ योगाभ्यास भी शुरू 

महमूदाबाद , सीतापुर ।
जनपद सीतापुर में विकास खंड पहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिरौली , फिरोजपुर , वाजिद नगर , अशरफपुर राजा साहब , सरैया शंकर बक्स , राजस्व गांव हडारमऊ आदि गांवों में सहयोग छात्र शिक्षा समिति द्वारा गांव के लगभग सभी छात्र छात्राओं को प्रत्येक दिन 2 से 3 घंटे नि:शुल्क ट्यूशन क्लासों को शुरू करवाकर शिक्षा प्रदान कराई जा रही हैं। 
तो वहीं जरूरतमंद छात्र छात्राओं को नि:शुल्क कापी , किताब , पेन, पेंसिल, स्कूल बैग आदि सामग्री वितरित कर सहयोग किया जा रहा है। और वहीं शिक्षा प्रदान कराने के साथ - साथ ट्यूशन क्लास में आने वाले लगभग सभी छात्र छात्राओं को मॉर्निंग वॉक के समय योगाभ्यास भी कराने का कार्य प्रारंभ उक्त संस्था द्वारा शुरू कर दिया गया है। जिससे क्षेत्र में अब सहयोग छात्र शिक्षा समिति का नाम और तेजी से बढ़ता जा रहा है। 
इस संस्था के द्वारा लगातार किए जा रहे कार्यों को देखकर सहयोग छात्र शिक्षा समिति में कार्य कर रही टीम की खूब प्रशंसा की जा रही है। और वहीं संस्था के प्रबंधक /सचिव धर्मेंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरी संस्था के द्वारा जो शिक्षा से सम्बन्धित कार्य किए जा रहें है। वह सभी कार्य नि:शुल्क कराए जा रहें है।और ऐसे ही आप सभी समाजसेवियों का आशीर्वाद मिलता रहा , तो यह संस्था लगातार नि:शुल्क शिक्षा के प्रति पूरे उत्तर प्रदेश में कार्य करती रहेगी। और फिलहाल अभी जनपद सीतापुर के विकास खंड पहला में कुछ ही ग्राम पंचायतों सहयोग छात्र शिक्षा समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश