Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कौशांबी: सड़कों में जलभराव से आवागमन में हो रही दिक्कत

सड़कों में जलभराव से आवागमन में हो रही दिक्कत

योगी सरकार को गुमराह कर सरकारी खजाना लूटने वाले अधिकारियों की जांच कराकर निलम्बन और गिरफ्तारी कराएगी सरकार

हर्रायपुर कौशाम्बी
कुछ महीने पहले योगी सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिया था करोड़ों रुपए के सरकारी बजट को खर्च करके अभिलेखों में सड़के गड्ढा मुक्त हो गई हैं लेकिन मौके पर सड़के गड्ढा मुक्त नहीं हुई हैं 2 सप्ताह की बारिश में ही लोक निर्माण विभाग के गड्ढा मुक्त सड़क की पोल खुल गई है सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलभराव होने लगा है सड़क गड्ढा मुक्त किए जाने के मामले की यदि योगी सरकार ने जांच कराई तो लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत विभिन्न अधिकारियों की गिरफ्तारी निलंबन होना असंभव नहीं होगा लेकिन क्या योगी सरकार को गुमराह कर सरकारी खजाना लूटने वाले इन अधिकारियों के कारनामों की योगी सरकार जांच कराकर निलम्बन और गिरफ्तारी कराएगी या सब कुछ व्यवस्था के तहत चलता रहेगा आम जनता इसका उत्तर चाहती है
मूरतगंज विकासखंड क्षेत्र के हर्रायपुर से बसेड़ी ग्रामसभा तक जाने वाली सड़क में दर्जनों बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनमें बरसात के दिनों में जलभराव होता है जलभराव होने से लोगों को सड़क के गड्ढे नहीं दिखाई पड़ते जिससे लोग सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं आम जनमानस को गड्ढे की सड़कों में चलने में दिक्कतों से जूझना पड़ता है इस सड़क से सैकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं को प्रतिदिन आना जाना पड़ता है सड़क के गड्ढे में पानी भरा होने से छात्र-छात्राओं के कपड़ों में गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं जिससे उनके कपड़े बेकार हो जाते हैं यह अकेली सड़क गड्ढा युक्त नहीं है जिले में तमाम सड़कें हैं जिनमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं आखिर किन सड़को को लोक निर्माण विभाग ने गड्ढा मुक्त कराया है इसका जवाब भी लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के पास नहीं हैं आखिर करोड़ों का सरकारी बजट ठेकेदारों को विभाग ने मुक्त किया है उन ठेकेदारों के द्वारा बनाई गई सड़कों की देखरेख और मॉनिटरिंग करने में विभागीय अधिकारियों ने क्यों लापरवाही की है यह बड़ी जांच का विषय है लेकिन सिस्टम के तहत चल रहे कार्यों के चलते लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के भ्रष्टाचार को आला अधिकारियों ने भी संज्ञान नहीं लिया है जिससे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बेलगाम है और सिस्टम के तहत विभाग में सब कुछ चल रहा है सड़क निर्माण में धांधली की यदि योगी सरकार ने उच्च स्तरीय जांच कराई तो कई अधिकारियों ठेकेदारों की गिरफ्तारी होना तय है
ब्यूरो रिपोर्ट  कौशाम्बी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश