हर्रायपुर कौशाम्बी
एनडी कॉन्वेंट स्कूल एंड स्वर्गीय श्री समाधि महाराज बाबा सूरजपाल दास इंटर कॉलेज नसीरपुर मूरतगंज में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य महेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया
प्रबंधक मिथिलेश कुमार सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक व शिक्षक वह कड़ी है जिनके बिना बच्चों का विकास असंभव है।उन्होंने कहा कि बच्चों को समय दें तभी उनका विकास होगा विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं इन्हें जैसे बनाओगे वे वैसे बनेंगे तथा अभिभावकों को विद्यालय के नियमों से अवगत कराया इस मौके पर अनीता कुमारी ,राधा रानी, सरोज अग्रवाल, दीपिका कुमारी ,आकांक्षा, ज्योति सिंह, शिवानी यादव ,रत्ना केसरवानी ,सुनील दत्त ,मनीलाल ,राम नरेश यादव, अभिषेक , जितेंद्र कुमार,आर एन आई बी सिंह ,राजू सेन ,मुन्नी देवी ,रोशन लाल आदि लोग मौजूद रहे
ब्यूरो रिपोर्ट कौशाम्बी
0 टिप्पणियाँ