Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बांदा: राजा खेत सिंह खंगार जयंती पर शालिनी सिंह पटेल बोलीं: ताकत तलवार में नहीं, साहस और आत्मबल में होती है

राजा खेत सिंह खंगार जयंती पर शालिनी सिंह पटेल बोलीं: ताकत तलवार में नहीं, साहस और आत्मबल में होती है

बांदा उत्तर प्रदेश 

बांदा। अतर्रा ।जनपद की ग्राम पंचायत हस्तम में नव उन्नति सेवा संस्थान के तत्वावधान में महाराजा खेत सिंह खंगार जी की जयंती एवं बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक संजय कुमार कुशवाहा रहे। मुख्य अतिथि शालिनी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश एवं प्रभारी बुंदेलखंड रहीं। उन्होंने महाराजा खेत सिंह खंगार जी एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार ने यह सिखाया है कि शक्ति तलवार में नहीं बल्कि साहस और आत्मविश्वास में होती है और समाज को डर के बजाय हक के साथ खड़े होने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई में जेल और मुकदमों से डरना नहीं चाहिए, क्योंकि जब भी कोई अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे जेल और मुकदमे मिलते हैं, लेकिन ये सजा नहीं बल्कि संघर्ष के उपहार होते हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति हमें हरा नहीं सकती, अगर हमारा आत्मबल मजबूत है। हमारे सामने कितनी भी बड़ी ताकत क्यों न आ जाए, हम न डरे हैं, न डरते हैं और न ही कभी डरेंगे। उन्होंने जनता जनार्दन से वादा करते हुए कहा कि इस बहन-बेटी को जब भी दुख, अन्याय या संघर्ष के समय पुकारा जाएगा, यह बहन-बेटी पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि यही साहस महाराजा खेत सिंह खंगार जी के पास था और आज जरूरत है कि हम सब अपने भीतर उस साहस और आत्मबल को फिर से जगाएं। बाल उत्सव के अंतर्गत बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिनव भारत कोचिंग सेंटर बेलगांव के निर्देशक सुरेश कुशवाहा, शिक्षिका शोभा, राम मुराद की सागर, मुकेश, राम शंकर, आचार्य राजाराम सहित सहयोगी कार्यकर्ताओं की भूमिका रही। कोचिंग सेंटर की शिक्षिकाओं द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उमाकांत सविता जिला अध्यक्ष जदयू बांदा, काशी प्रसाद यादव जिला अध्यक्ष नगर विकास प्रकोष्ठ, भारत कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष जदयू, बिहारी लाल अनुरागी जिला महासचिव दिव्यांग प्रकोष्ठ जदयू, बाली उर्फ भुवनेश्वर तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष महुआ, सुखीराम प्रजापति, सोमदत्त बाजपेई नगर सचिव नगर विकास प्रकोष्ठ जदयू अतर्रा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

रिपोर्ट मोहम्मद शफी स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीतापुर:50 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सीतापुर: समान लेने गए युवक को मुकेश यज्ञसैनी के द्वारा दबंगों ने की पिटाई
सीतापुर: जनपद सीतापुर के तहसील महमूदाबाद के नगर पंचायत पैंतेपुर में सेल्स मैन के साथ हुई घटना के खुलासे में लूट का कैश वा समान बरामद
सीतापुर: महमूदाबाद क्षेत्र में देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में काफी भय।।
सीतापुर: लड़का लड़की की हत्या सरेआम मुस्तफाबाद में मचा कोहराम
सीतापुर: ट्रक ने महिला को कुचला मौके पर हुई मौत
देवरिया :महिला ने भागलपुर पुल से नदी में लगाई छलांग, फोन कर अपने पति को फोन कर बताया।
सीतापुर: महिला की निर्मम हत्या
सीतापुर: कलयुगी मां ने बदल डाला इतिहास कई के ऊपर मुकदमे पुलिस से है लंबी सांठगांठ
सीतापुर: आचार्य विमर्श सागर जी महामुनिराज सासंघ का महमूदाबाद में हुवा भव्य मंगल प्रवेश