पुराना साल गवाह है संघर्ष का, नया साल साक्षी बनेगा बदलाव का - जनता के नाम शालिनी सिंह पटेल का भावुक संदेश
बांदा उत्तर प्रदेश
बांदा ।जनता के नाम संदेश: पुराना साल आज हमसे विदा ले रहा है यह साल केवल तारीखों का हिसाब नहीं था यह संघर्ष, पीड़ा, सवाल और उम्मीदों से भरा एक दौर था मैंने इस साल आपकी आँखों में दर्द देखा, आपके घरों में चिंता देखी और आपके दिलों में न्याय की आस महसूस की कई बार आवाज़ उठाने पर चुप कराने की कोशिश हुई कई बार सच बोलने पर अकेला छोड़ दिया गया लेकिन जनता का विश्वास हर बार ढाल बनकर मेरे सामने खड़ा रहा पुराना साल गवाह है कि जब-जब जनता पर अन्याय हुआ मैंने चुप रहना नहीं चुना सत्ता, व्यवस्था या दबाव के सामने झुकने के बजाय आपकी आवाज़ बनकर खड़े रहने का रास्ता चुना यह रास्ता आसान नहीं था लेकिन ईमानदार था मैं जानती हूँ कि हर आंसू, हर पीड़ा, हर हताशा मेरे लिए जिम्मेदारी है और यही मेरी ताकत है अब नया साल दस्तक दे रहा है यह नया साल केवल कैलेंडर नहीं बदलेगा यह सोच बदलेगा, हालात बदलेगा और व्यवस्था को आईना दिखाएगा नया साल एक नई शुरुआत है जहाँ डर नहीं हौसला होगा जहाँ चुप्पी नहीं सवाल होंगे जहाँ वादे नहीं काम बोलेगा मैं आपसे वादा नहीं करती क्योंकि जनता वादों से थक चुकी है मैं आपको विश्वास दिलाती हूँ कि आपकी बेटी, आपकी बहन, आपकी साथी बनकर हर मोर्चे पर खड़ी रहूँगी खेत, सड़क, अस्पताल, स्कूल और थाना जहाँ भी जनता का अपमान होगा वहाँ मेरी आवाज़ गूंजेगी यह लड़ाई मेरी नहीं हमारी है यह संघर्ष किसी कुर्सी के लिए नहीं आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए है आइए नए साल में डर को विदा करें और एकजुटता को अपनाएँ पुराना साल बीत गया लेकिन आपकी तकलीफें मेरी ज़िम्मेदारी हैं नया साल आया है इंसाफ, सम्मान और बदलाव के संकल्प के साथ आइए मिलकर इस नए साल को हौसलों, उम्मीदों और न्याय की शुरुआत बनाएं आपकी ताकत, आपका विश्वास और आपकी आवाज़ ही हमारे देश और समाज की असली शक्ति है।
शालिनी सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड यूपी प्रभारी बुंदेलखंड

0 टिप्पणियाँ