सीतापुर। कोतवाली बिसवाँ क्षेत्र के मोहल्ला जुलाही टोला निवासी चौधरी उर्फ गुफरान पिछले 1 साल 8 माह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे।
घटना की सूचना उसी समय कोतवाली बिसवाँ में दी गई थी, परंतु इतने लंबे समय बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।
परिवार का आरोप है कि मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई गई, जिसके कारण आज तक उनका बेटा लापता है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए विशेष टीम गठित कर युवक की जल्द से जल्द तलाश की जाए।
स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल है। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस पुराने लेकिन गंभीर मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
अवध इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ अरुन कुमार यादव

0 टिप्पणियाँ