थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में अवैध असलहे के साथ फेसबुक स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल
लखीमपुर उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में एक युवक द्वारा कथित रूप से अवैध असलहे के साथ फेसबुक स्टोरी लगाने का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल स्क्रीनशॉट में युवक हाथ में असलहे जैसी वस्तु लिए हुए दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट की स्टोरी पर यह फोटो अपलोड की थी, जिसके बाद किसी ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद यह फोटो तेजी से लोगों के बीच फैल गई और चर्चा का विषय बन गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह हथियारों का प्रदर्शन करना कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।
रिपोर्ट ब्यूरो रिपोर्ट लखीमपुर

0 टिप्पणियाँ