15-15 हजार के तीन इनामिया व गैंगस्टर में वांछित अभि० गिरफ्तार व कट्टा कारतूस बरामद
महमूदाबाद सीतापुर
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सीतापुर द्वारा अपराध व अराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों के क्रम में सुबह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15-15 हजार के इनामी बदमाश 1. राजा उर्फ मो०फिरोज पुत्र आरिफ 2. तालिब उर्फ अबू तालिब पुत्र आरिफ निवासी सहजानी थाना महमूदाबाद जपनद सीतापुर 3. वशीम वेहना उर्फ नसीम पुत्र खलील निवासी नूरपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। अभि० राजा उर्फ मो० फिरोज व तालिब उर्फ अबू तालिब को स्थान टेम्पो स्टैण्ड रामपुर मथुरा रोड कस्बा महमूदाबाद से समय 4.10 बजे गिरफ्तार किया गया व अभि० वशीम वेहना उर्फ नसीम निवासी नूरपुर थाना महमूदाबाद सीतापुर को सिधौली रोड से चीनी मिल जाने वाली रोड पर करीब 100 कदम दूरी पर समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभि० वशीम वेहना उर्फ नसीम उपरोक्त के कब्जे से 01 अदद कट्टा 315 बोर व 1 कारतूस बरामद हुआ। इन अभि०गणो द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर दिनांक 9/10 फरवरी 2021 को अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 9/10 फरवरी 2021 को रात्रि को गोवंशीय पशु को सिहारुखेडा पुल के पास शारदा नहर के किनारे बांध कर काटने जा रहे थे कि तभी इन्हें पकड़ लिया गया था। उक्त अभिगणो व उनके साथियो के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट महोदय सीतापुर के अनुमोदन के उपरान्त गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था। उपरोक्त अभि०गण काफी दिनों से फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर द्वारा 15-15 हजार का इन पर घोषित किया गया था। इनका चालान मा० न्यायालय किया गया।।
रिपोर्ट-अनुज कुमार जैन

0 टिप्पणियाँ